कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश को एक बार फिर तबाही की कगार पर खड़ा कर दिया है अगर आपके शरीर में कोरोना के संकेत दिख रहे है तो कुछ बातों का विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है जिससे अप अपनी और दूसरों की जान बचा पाएंगे।
इन लक्षणों को पहचानें -बुखार ,लगातार खांसी ,मुँह का स्वाद और सूंघने की शक्ति खत्म होना ,साँस लेने में तकलीफ ,थकावट ,सिरदर्द ,गले में खराश ,बदन दर्द कोरोना के सामान्य लक्षण है ऐसे कोई भी लक्षण नजर आने पर तुरंत सेल्फ आइसोलेट हो जाएं।
कोरोना के लक्षण दिखने पर सेल्फ आइसोलेशन में रहना ही बेहतर विकल्प है घर में सुरक्षित रहें और जब तक मेडिकल एडवाइस की जरूरत न हो तब तक किसी भी कारन से बाहर न निकलें किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी ऐसा ही करें आइसोलेशन पिरीड्य 14 दिन के लिए होना चाहिए।
आइसोलेशन के लिए घर की कोई ऐसी जगह या कमरा चुनें जहां वेंटिलेशन के लिए खुली खिड़कियां हो दवाई ,खाना या ग्रॉसरी आइटम्स की डिलीवरी के समय लोगों के साथ आमने -सामने होने से बचे घर के सदस्यों के साथ बर्तन ,बिस्तर या तौलिया जैसा कोई भी जरुरी सामान साझा न करें घर में भी मास्क पहन कर रहे।
किचन में किसी अन्य व्यक्ति के होने पर वहां न जाएं संक्रमित व्यक्ति के कमरे में ही खाने की व्यवस्था की जाए अपने बर्तन आइसोलेशन स्पेस में रखें बर्तनो को गर्म पानी से साफ करें।
यदि आपने कोई टेस्ट नहीं कराया और आप फिर भी संक्रमित महसूस कर रहे है तो आप लक्षण दिखने के कम से कम 10 दिन बाद सेल्फ आइसोलेशन से बाहर आ सकते है।
कोरोना संक्रमण की जाँच के आधार पर ही डॉक्टर आपको बताएंगे की आप कब तक लोगों के नजदीक जा सकते है।
from Brain Remind |Vastu shastra | Health tips|Home Remedies hindi | Technology |Job |Ajab Gajab https://ift.tt/3xiE5J9






ConversionConversion EmoticonEmoticon