गर्मियों के सीजन में आम सबका पसंदीदा फल होता है खासकर बच्चो को आम बहुत पसंद होते लेकिन आपने आम शेक बनाके तो खूब पिया होगा।
लेकिन आज हम आपको आम के लड्डू बनाने की रेसिपी बताते है जो एकदम आसानी से घर पर बना सकते है
आम के लड्डू बनाने की सामग्री।
500 ग्राम आम का रस
200 ग्राम दरदरा पिसा बेसन
250 ग्राम बूरा शक्कर (पिसी हुई चीनी)
200 ग्राम घी
1 कटोरी ताजी मलाई
1 कटोरी रवा
1 चम्मच पिसी इलायची
1/2 कटोरी कटे ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश)
आम के लड्डू बनाने की विधि :आम के लडू बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई ले उसमे घी को पिघला ले और उसमे बेसन और रवा डालकर धीमी आंच पर भून ले बेसन और रवे को तक भुने जब तक वो हल्का गुलाबी ना हो जाये।
अब इस मिक्सचर में आम के रास धीर धीरे डालते रहे और इस मिक्सचर को पलटते रहे और अच्छी तरह से मिक्स कर ले आधा घंटे बाद वि मिक्सचर अच्छी तरह से खिल जायेगा।
अब इस मिक्सचर को मीडियम आंच पर रखकर पांच मिनट तक भुने और उसमे मलाई मिला दे जब मिक्सचर कढ़ाही छोड़ने लगे तब गैस बंद कर उसमें कटे काजू-बादाम, किशमिश डालकर ढक दें ठंडा होने पर उसमे चीनी ,इलायची पाउडर मिलाये और लड्डू बनाये बीएस आपके टेस्टी आम के लड्डू बनकर तैयार है।
from Brain Remind |Vastu shastra | Health tips|Home Remedies hindi | Technology |Job |Ajab Gajab https://ift.tt/2XKbaAt





ConversionConversion EmoticonEmoticon