रात को खाना खाने के बाद इतनी देर तक ना पकडे बिस्तर,वर्ना नही रहोगे सेहतमंद ?

ज्यादातर सुनने में आता है की जल्दी खाये और सो जाये इससे स्वास्थय अच्छा बना रहेगा और कई रिसर्च में खुलासा भी हो चूका है की सोने और खाने के बीच 2 घंटे का गैप होना जरुरी है। 


लेकिन फ़िलहाल एक रिसर्च और सामने आयी है जिसके अनुसार रात को लेट खाना खाना इतना भी बुरा नहीं जितना कहा जाता है ये रिसर्च जापान के शोधकर्ताओ ने की है ये रिसर्च 1500 युवाओ पर की गयी है जिसके अनुसार इस बात के कोई सबूत नहीं मिले है की देर से खाना खाने से कोई नुकशान होता है।



हालाँकि रिसर्च में पाया गया है की सोने और खाने के बीच गैप न होने से तुरंत कोई प्रभाव नहीं डालेगा लेकिन लम्बे समय बाद इसका स्वास्थय पर गलत प्रभाव पड़ सकता है ज्यादतर डाइटीशियन सोने के दो घंटे पहले खाना खाने की सलाह देते है जिससे ब्लड शुगर सही रहता है।



 लेकिन  जापान के शोधकर्ताओ ने रिसर्च में पाया है की वास्तव में दो घंटे के अंतराल को छोड़ने से लंबे समय तक ब्लड शुगर लेवल के स्तर पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता।



 ओकायामा विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने तीन साल तक 1,573 हेल्दी वयस्कों को ट्रैक किया, उनके भोजन और नींद के पैटर्न की निगरानी करते हुए ब्लड टेस्ट किया रिसर्च के नतीजों में पाया गया  तीन महीने तक होने वाले ब्लड शुगर में कोई खास अंतर नहीं देखा गया।



Disclaimer: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।




इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद

from Brain Remind |Vastu shastra | Health tips|Home Remedies hindi | Technology |Job |Ajab Gajab https://ift.tt/2SS4URr
Previous
Next Post »